मुख्यपृष्ठखेलदिल्ली कैपिटल्स को दो बड़े झटके 

दिल्ली कैपिटल्स को दो बड़े झटके 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) २२ मार्च से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को दो दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य खिलाड़ी हैरी ब्रूक के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए। दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर जेक प्रâेसर मैकगुर्क को टीम में शामिल किया। दक्षिण अप्रâीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण आईपीएल २०२४ से बाहर हो गए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर जेक  फ्रेसर मैकगुर्क को टीम में शामिल किया। मेलबर्न के २१ साल के सलामी बल्लेबाज और लेग स्पिनर मैकगुर्क ने पिछले महीने सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने मैकगुर्क को ५० लाख रुपए की ‘रिजर्व’ राशि में टीम में शामिल किया। एनगिडी पिछले एक साल से टखने की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में १४ मैच खेलकर २५ विकेट झटके हैं।

अन्य समाचार