मुख्यपृष्ठनए समाचारबदलापुर का स्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका हुआ चूहों से परेशान

बदलापुर का स्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका हुआ चूहों से परेशान

अनिल मिश्रा / बदलापुर
बदलापुर का स्वास्थ्य विभाग इस समय चूहों के आतंक से परेशान है। कुछ ऐसा हाल बदलापुर नगरपालिका प्रशासन का भी है। बताया जाता है कि बदलापुर-पूर्व स्थित कात्रप परिसर के वात्सल्य अस्पताल के पीछे साई अमृत इमारत के समीप ही बनी एक भूमिगत नाली को चूहों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे बदबू युक्त गंदा पानी ऊपर से बहता है। रास्ता काफी व्यस्त रहने से आने-जाने वालों को काफी परेशानी होती है। इस गंदे बहते पानी के चलते लोग नगरपालिका को जिम्मेदार मानते हैं, जबकि नगरपालिका खुद ही चूहों से परेशान है। बदलापुर के नगरपालिका के विभागीय कार्यालय में कर्मियों से अधिक चूहों की संख्या है। कार्यालय में रखी गई कई पुराने और जरूरी फाइलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बदलापुर नगरपालिका  इन चूहों को मारने के लिए मोटी रकम खर्च कर पेस्ट कंट्रोल करवाती है, लेकिन चूहों पर कंट्रोल नहीं लग पा रहा है। इस बारे में बदलापुर नपा की स्वास्थय अधिकारी प्रियंका कदम ने बताया कि बदलापुर में चूहों से काफी नुकसान हो रहा है। नपा के पास चूहे मारने के लिए स्वत्रंत विभाग नहींr है। खुली नाली, सोसायटी के डिब्बों में खाद्य पदार्थ के कारण चूहों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

अन्य समाचार