मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिरामलीला देखने के लिए मेहमानों का लगा तांता

रामलीला देखने के लिए मेहमानों का लगा तांता

सामना संवाददाता / मुंबई

उत्तरभारतीयों के संयोजन में पिछले चार दशकों से मालाड-पूर्व स्थित इंदिरानगर के इंद्रदेव मिश्र मैदान में महाराष्ट्र रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला देखने को मेहमानों का तांता लगा है। उत्तरभारतीय बड़ी तादाद में आते हैं। हिंदीभाषी बहुल बस्ती में पूरे भक्तिभाव से इस रामलीला में महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित होती हैं। रविवार की शाम चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर संत आश्रम के महंत श्री कपिलदासजी महाराज ने विशेष उपस्थित दी।
महाराजश्री और शैलेंद्र श्रीवास्तव ने भगवान श्रीराम का पूजन किया और आरती उतारी। संरक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष रामजी खलीफा यादव, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, सचिव सुभाष दुबे, कार्याध्यक्ष शरद यादव, विनोद यादव, राजेंद्र शर्मा, अनिल यादव, सुभाष यादव, रमाशंकर पाठक, राजेश दुबे, तूफानी संतोष मिश्रा, पंकज दुबे आदि पदाधिकारी व्यवस्था संभाल रहे हैं।

अन्य समाचार