मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे .... ‘१४ जनवरी से २० जनवरी २०२४’ यह राशि भविष्य...

बोले तारे …. ‘१४ जनवरी से २० जनवरी २०२४’ यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
 अजय भांबी
मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
इस सप्ताह आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास आपकी उन्नति में बेहतरीन साबित होगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में उचित डील होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी भरपूर मेहनत व क्षमता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए रिश्तों को समय देना जरूरी है।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
इस सप्ताह आप आराम से परिवार के साथ समय व्यतीत करने के मूड में रहेंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में व अनुकूल रहेंगी। आपके काम सुचारू रूप से बनते चले जाएंगे। पिछले कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वही लोग अब आपके पक्ष में आ जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय बाहरी व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटककर व्यर्थ की गतिविधियों में लगेगा। पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति सहयोग घर की सुख-शांति बनाकर रखेगा।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
राजकीय कार्यों को पूरा करने का उचित समय है। पिछले कुछ समय से रुके एवं अटके हुए काम पूरे होंगे। लाभदायक जनसंपर्क स्थापित होंगे। अगर कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। कोई योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य कर लें। अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोल देगी।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
काफी समय से चल रहा कोई पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण बन जाएगा। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में दिक्कत आ रही है तो किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस समय कुछ भागदौड़ की भी स्थिति रहेगी। किसी भी तरह का पेपर वर्क करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। व्यवसाय क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और एकाग्रता अनिवार्य रखें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक स्थिति बन रही है।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
इस सप्ताह ग्रह स्थिति पूर्णत: अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। कारोबार में लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आपको इस मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। सिर्फ अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। प्रेम-प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
भाग्य के भरोसे रहने की बजाय कर्म प्रधान बनें। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें। इससे आपको कोई नई जानकारी अथवा समाचार मिल सकता है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और बढ़ाएगा। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। ध्यान रखें कि किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ने से आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी। इस समय वर्तमान ग्रह स्थिति आपको अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। किसी पड़ोसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा सुधार होने की संभावना नहीं है। शुभ समाचार मिलने से प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। तनाव से आपकी कार्य क्षमता पर असर पड़ सकता है।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा और काफी हद तक आप सफल भी होंगे। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति संबंधी कोई विवाद शांतिपूर्ण तरीके से हल हो सकता है। व्यर्थ के खर्चे भी सामने आएंगे। घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कठोर निर्णय लेना अच्छा नहीं है। युवा वर्ग मौज-मस्ती व घूमने-फिरने में समय व्यर्थ न करके अपनी शिक्षा और करियर पर ज्यादा ध्यान दें। समय उपलब्धियों वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
सप्ताह की शुरुआत में ही कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल है। युवा वर्ग अपने करियर संबंधी गतिविधियों को लेकर बहुत अधिक गंभीर रहेगा। आलस की वजह से आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। पारिवारिक व्यस्तता की वजह से अपने कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे, फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव संबंधी विचार-विमर्श सकारात्मक रहेगा।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
इस सप्ताह ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक स्थितियां बना रहा है। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी रहेंगी। साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानित रहेगी। बैंकिंग कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। घर में मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
सपने साकार करनेवाला समय है। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत अमल करें। घर संबंधी कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। कोई पारिवारिक धार्मिक यात्रा भी संभव है। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं, इसलिए खुद पर भरोसा रखें। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। वरना कुछ बेहतरीन मौके भी हाथ से निकल सकते हैं। वर्तमान समय उपलब्धियों भरा है। पूरी ऊर्जा और मेहनत से अपने कार्यों को करें।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
आपके अंदर रिस्क लेने की भी प्रवृत्ति बलवती रहेगी, जो कि फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। समाज में भी आपका विशेष मान-सम्मान बढ़ेगा। ज्यादा सोच-विचार करने में भी समय हाथ से निकल सकता है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही साथ आय के साधन भी प्रशस्त होंगे। किसी नए काम को शुरू करने के लिए अभी उचित समय नहीं है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

अन्य समाचार