मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे : यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

बोले तारे : यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

 अजय भांबी

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
इस सप्ताह ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। रुके हुए राजकीय कार्य सरलता से पूरे होते जाएंगे। युवाओं की करियर से संबंधित रुकावटें दूर होंगी। कोई पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण बन जाएगा। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। अध्ययनरत लोगों को अपनी पढ़ाई अथवा शोध संबंधी कार्यों में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएं। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। अगर घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी कोई प्लानिंग है, तो यह समय उसके लिए बहुत ही अनुकूल है। अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में ही कोई निर्णय लें। ध्यान रखें कि भाग्य को मजबूत करने के लिए कर्म प्रधान भी होना पड़ेगा।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
आप अपनी सकारात्मक तथा संतुलित सोच द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी किसी भी परेशानी का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। रचनात्मक तथा धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के भी मार्ग खोलेगा। महिलाओं के लिए यह सप्ताह विशेष तौर से सुखद व्यतीत होगा। युवाओं की लापरवाही उनके लिए नुकसानदायक रहेगी। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना बहुत ही मुश्किल होगा।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
इस सप्ताह दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उचित प्लानिंग कर लेने से आसानी होगी। सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है। गुस्से व जल्दबाजी जैसे दोषों पर अंकुश लगाना जरूरी है। अनुभव की कमी से कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर मंद चल रही गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
संतान की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल हो सकता है। फाइनेंस संबंधी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है इसलिए अपनी फाइलें तथा पेपर सुव्यवस्थित रखें। वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखना तथा उचित देखभाल करना आपका दायित्व है। कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन होंगे।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
इस सप्ताह आप अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने का प्रयास करेंगे। वरिष्ठ लोगों के सहयोग से कोई काम पूरा करने में सफल रहेंगे। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी हो सकता है। बाहरी लोगों व दोस्तों की सलाह आपको नुकसान दे सकती है। आलस और मौज-मस्ती में समय व्यर्थ करना भी नुकसान देगा। आय बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। इस समय व्यवसाय संबंधी कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। हालांकि, कारोबारी गतिविधियों में मेहनत की अधिकता रहेगी।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
इस सप्ताह कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी और लाभदायक जनसंपर्क स्थापित होंगे। अगर कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें, आलस और लापरवाही की वजह से कई काम रुक सकते हैं। अनुभवी तथा बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें अन्यथा आपके खुद के निर्णय गलत भी हो सकते हैं।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
बहुत दिनों से रुका हुआ कोई कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को परीक्षा का उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। घूमने-फिरने तथा मौज-मस्ती में खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। इस समय शेयर्स और स्टॉक मार्वेâट में भूलकर भी पैसा न लगाएं। इंश्योरेंस, लोन, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफादायक स्थितियां बनी हुई हैं।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने से आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। वर्तमान ग्रह स्थिति बहुत ही बेहतर बनी हुई है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य द्वारा आपको मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में विशेष सफलता मिलेगी। कार्यों को टालने की प्रवृत्ति बनते कार्यों में रुकावट डाल सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु साथ ही आय के साधन भी बने रहेंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
यह सप्ताह कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। सप्ताह मध्य बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलने से आप अपनी योजनाओं को उचित अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। पूंजी निवेश करने संबंधी योजना भी सार्थक रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी भी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
इस सप्ताह ग्रह स्थिति धनदायक बनी हुई है। अपना पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रखें। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर से संबंधित समस्या का समाधान मिलेगा। अनावश्यक खर्चों की वजह से घर का बजट बिगड़ सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ तनाव में रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद में न उलझें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। कार्य क्षेत्र में कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य भी बन सकता है। अगर कोर्ट-कचहरी संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो पैâसला आपके हक में होने की संभावना है। अगर कोई पेमेंट आदि फंसा हुआ है, तो इस सप्ताह उसका कुछ हिस्सा हासिल हो सकता है। ध्यान रखें कि आपकी कोई भी योजना सार्वजनिक न हो। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। यह समय व्यक्तिगत तथा बाहरी गतिविधियों पर पूरा ध्यान देने का है।

अन्य समाचार