मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे : ‘२४ दिसंबर से ३० दिसंबर २०२३’ ... यह राशि...

बोले तारे : ‘२४ दिसंबर से ३० दिसंबर २०२३’ … यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

अजय भांबी

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।

मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
यह सप्ताह व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य कई गतिविधियों में भी व्यतीत होगा। कार्य क्षमता बेहतर होगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अविवाहित लोग वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला रुका हुआ है तो उस पर ध्यान दें। बढ़ते खर्चों की समस्या बनी रहेगी, इसलिए संतुलित बजट बनाकर रखना बहुत जरूरी है। कारोबार में इन्वेस्टमेंट करने के लिए अभी अनुकूल समय नहीं है। हालांकि, आपको अपने प्रयासों के मनवांछित परिणाम हासिल होंगे। राजकीय कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
घर में किसी खास संबंधी का आगमन होगा। साथ ही भविष्य संबंधी पर योजनाओं पर विचार-विमर्श करने तथा साकार करने के लिए अनुकूल समय है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहेंगी। सप्ताह के दूसरे पक्ष में कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में तमाम विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
इस सप्ताह का ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अधिकतर कार्य मनमुताबिक तरीके से बन जाएंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण कर रही है। विशिष्ट लोगों के संपर्क में रहने से आपकी विचारशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी निजात मिल सकती हैं। इस समय किसी भी प्रकार का रुपए-पैसे संबंधी लेन-देन बिल्कुल न करें।
कर्क: (१६ जुलाई- १५ अगस्त)
पारिवारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य में बहुत-सी ज्ञानवर्धक जानकारियां मिलेंगी। आलस और लापरवाही की वजह से अपना नुकसान कर सकते हैं। वाहन या कोई भी मशीनरी संबंधी उपकरण बहुत ही ध्यान से इस्तेमाल करें। इस समय अनचाही यात्रा करने से परहेज रखें। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय में बहुत अधिक भागा-दौड़ी और व्यस्तता रहेगी।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
लोगों की परवाह न करके अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ही ध्यान दें। बेहतरी के लिए आप कुछ सकारात्मक बदलाव लाने पर भी विचार करेंगे। आपकी योग्यता लोगों के समक्ष खुलकर सामने आएगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा सूझ-बूझ और सोच-विचार कर निर्णय लें। अनावश्यक यात्रा को टाल दें। अपनी गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा नहीं करें तो अच्छा है। फाइनेंस संबंधी स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का नकारात्मक असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
इस सप्ताह ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा। परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा। पुराने मित्रों से भी मुलाकात के अवसर बनेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। घर में बच्चों की संगति और उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही थी, उन्हें क्रियान्वित करने का अनुकूल समय आ गया है। आध्यात्मिक अथवा एकांत में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। ध्यान रखें कि वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय कुछ गलतियां हो सकती हैं। नौकरी में अपने लक्ष्य को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। परिवार में सगाई अथवा विवाह से संबंधित योजनाएं भी बनेंगी
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
सप्ताह पर्यंत ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कुछ दिक्कतें आएंगी, परंतु साथ ही समाधान भी मिलते जाएंगे। अपने राजनैतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। युवाओं को करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलनेवाली है। व्यवसाय में कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी पुनर्विचार करें। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आयुर्वेदिक इलाज लेना जल्दी राहत देगा।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। मेहनत के अनुरूप अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम अटका हुआ है तो किसी का सहयोग मिल सकता है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात भी होगी। कोई अप्रिय समाचार मिलने से कुछ समय के लिए मन व्यथित रहेगा।प्रेम प्रसंगों में घनिष्ठता बढ़ेगी। पेट की समस्या और कमर दर्द जैसी तकलीफ रह सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
सप्ताह की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी, जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, अब वे अल्प प्रयास से पूरे हो जाएंगे। खास लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और राजनीतिक तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। लंबित पड़ी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। बच्चों की गतिविधियों में भी आपका योगदान महत्वपूर्ण है। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा व्यर्थ के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई में लगाएं। नौकरी में भी नए अवसर अथवा ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के लिए कुछ समय जरूर निकालें। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय में बहुत अधिक भागा-दौड़ी और व्यस्तता रहेगी।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
इस सप्ताह कोई विशेष जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती हैं। घर में किसी प्रिय संबंधी के आगमन से चहल-पहल रहेगी। रोजमर्रा की थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर संबंधी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का भी मार्गदर्शन अवश्य लें। पारिवारिक वातावरण सुखद व खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
कोई रुका हुआ जमीन-जायदाद संबंधी कार्य हल हो सकता है। काफी समय से कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भाइयों के साथ चल रहा विवाद भी आपसी सहमति से हल हो जाएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। सप्ताह मध्य में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से मन कुछ दुखी रहेगा। खांसी-जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानी बनी रहेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

अन्य समाचार