मुख्यपृष्ठनए समाचारकोरोना इफेक्ट... पत्नी के साथ हुआ विवाद, बच्चों के सामने कपड़ा कारोबारी...

कोरोना इफेक्ट… पत्नी के साथ हुआ विवाद, बच्चों के सामने कपड़ा कारोबारी ने किया कत्ल!

-भागने के चक्कर में छत से कूदा, हुआ घायल… अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद पुलिस करेगी गिरफ्तार

सामना संवाददाता / लखनऊ 

कोरोना इफेक्ट एक बार फिर से सामने आया है। लखनऊ में स्थित अलाया अपार्टमेंट में रहनेवाले एक कपड़ा कारोबारी ने अपने बच्चों के सामने ही चाकू से हमलाकर पत्नी की हत्या कर दी। भागने की कोशिश में आरोपी छत से छलांग लगा दी। गिरने के बाद वह घायल होकर बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में व्यापार में घाटा के चलते पति की नशे लत लग गई थी और इसी बात को लेकर आए दिन पत्नी इसका विरोध करती थी।
डिस्चार्ज के बाद होगी गिरफ्तारी 
इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति आदित्य कपूर ने अपनी पत्नी पर हमला कर घर के छत से छलांग कर दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद आदित्य की जब तलाश की गई तो वह नीचे घायल अवस्था में पड़ा मिला, जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी ने आगे बताया कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
क्या था मामला?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम आदित्य कपूर है, जो कपड़ा व्यवसायी है। वह लखनऊ में पेपर मिल कॉलोनी के शिवाजीनगर में स्थित आलाया अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि कोरोना काल में घाटे के कारण उसने अपने कपड़े की दुकान बंद कर दी थी। इसके बाद आदित्य अपने एक रिश्तेदार की दुकान में काम करने लगा। आर्थिक तंगी के चलते बीते कुछ माह से वह नशे का आदी हो गया था। इस कारण आए दिन पत्नी शिवानी से उसका विवाद होता रहता था। सूत्रों के अनुसर, घटनावाले दिन भी उसका शिवानी कपूर से विवाद हुआ। रात ११.३० बजे के आस-पास बच्चों की मौजूदगी में आदित्य कपूर और शिवानी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर आदित्य ने शिवानी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इससे शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चों के चिल्लाने पर आदित्य ने भागने की फिराक में घर की छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। बच्चों ने इस घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। परिजनों ने तत्काल शिवानी को लोहिया अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा और मम्मी की रात को बहुत लड़ाई हो रही थी। पापा ने गुस्से में चाकू उठाकर मम्मी को मार दिया।

अन्य समाचार