चलो अवध के धाम

छोडो़ ताजमहल की बातें
चलो अवध के धाम,
अवध में आए हैं भगवान।
जम्बू द्वीप भरत खण्ड में,
अब भगवा फहराया है।
सतकों से दबी थी खुशियां
निखर सामने आया है,
हर्षित मथुरा, हर्षित काशी,
हर्षित है, बृजधाम ,
अवध में आये हैं भगवान ।।
चलो अवध के धाम
सत्य सनातन की विजय यही
चक्र घूम कर आया,,
कितने बंधु बली चढ़े तब,
अपना अवध पाया,,
आज बच्चे, बूढे, युवा,
कहते हैं जय जय श्री राम,
अवध में आए हैं भगवान
चलो अवध के धाम
सरयू तीरे दीप जले,
छटी अमावस रात,
चारि दस नौ तीन इक्कीस,
में फैली हैं सब बात,,
मन कहता चलो कोशल,
भूल जाएं सब काम,,
अवध में आए हैं भगवान।
चलो अवध के धाम
अवध में आए हैं भगवान।।
इंदु भोलानाथ मिश्रा
नालासोपारा

अन्य समाचार