मुख्यपृष्ठग्लैमरमलाइका फिर से रचाएंगी मेहंदी

मलाइका फिर से रचाएंगी मेहंदी

अरबाज खान की तो हो गई। अब मलाइका अरोड़ा की बारी है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या हो गई? तो शादी और क्या। हाल ही में अरबाज खान ने अपनी दूसरी शादी की है। उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा के अफेयर के किस्से काफी दिनों से फिजा में गूंज रहे हैं। अब ऐसी चर्चाएं चलने लगी हैं कि मलाइका भी दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। दरअसल, अरबाज की शादी के बाद मलाइका अरोड़ा भी अपनी दूसरी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। वो इसके लिए तैयार हैं और माना जा रहा है कि एक्ट्रेस २०२४ में पैंâस को गुड न्यूज दे सकती हैं। बोले तो फिर से उनके हाथों में मेहंदी रचनेवाली है। वो अर्जुन कपूर को लंबे समय से डेट कर रही हैं। मलाइका इन दिनों ‘झलक दिखला जा ११’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ फराह खान भी हैं। ऐसे में शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें फराह उनके साथ मजाक-मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। फराह खान, मलाइका से दूसरी शादी को लेकर सवाल करती हैं। वो कहती हैं, ‘२०२४ में आप सिंगल पेरेंट कम एक्ट्रेस से डबल पेरेंट कम एक्ट्रेस बनने वाली हैं?’ इस पर मलाइका कहती हैं, ‘मतलब फिर से मुझे किसी को गोद में लेना पड़ेगा?’ अब भले ही यह मस्ती वाली बात लगे, पर अब लोग अपने-अपने अंदाज से मलाइका की बातों का अर्थ निकाल रहे हैं।

 

 

अन्य समाचार