मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यपंचांग : सितंबर/अक्टूबर- २०२३ , भाद्रपद मास शुक्लपक्ष/आश्विन मास कृष्णपक्ष, शक संवत...

पंचांग : सितंबर/अक्टूबर- २०२३ , भाद्रपद मास शुक्लपक्ष/आश्विन मास कृष्णपक्ष, शक संवत – १९४५, विक्रम संवत – २०८०

 पं. प्रसाद दीक्षित

सोमवार २५ सितंबर- भाद्रपद मास शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि रात्रि १.३० तक, एकादशी व्रत, कर्म एकादशी (झारखंड) भद्रा दिन में २.३८ से रात्रि १.३० तक
मंगलवार २६ सितंबर- भाद्रपद मास शुक्लपक्ष की द्वादशी तिथि रात्रि ११.७ तक, श्रवण द्वादशी व्रत, वामन द्वादशी व्रत, इंद्र पूजा (मिथिला)
बुधवार २७ सितंबर- भाद्रपद मास शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि ८.४१ तक, प्रदोष व्रत
बृहस्पतिवार २८ सितंबर- भाद्रपद मास शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि रात्रि ६.१७ तक, अनंत चतुर्दशी व्रत, गणपति विसर्जन, भद्रा शाम ६.१७ से रात्रि शेष ५.०९ तक
शुक्रवार २९ सितंबर- भाद्रपद मास शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि दिन में ४.०२ तक, उमामहेश्वर व्रत, लोकपाल पूजा, पूर्णिमा-१५
शनिवार ३० सितंबर- आश्विन मास कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन में १.५८ तक, महालय आरंभ प्रतिपदा श्राद्ध तर्पण आदि आरंभ, द्वितीय श्राद्ध कर्म
रविवार १ अक्टूबर- आश्विन मास कृष्णपक्ष की द्वितीया तिथि दिन में १२.१० तक तदुपरांत तृतीया तिथि प्रारंभ, तृतीया श्राद्ध, भद्रा रात्रि ११.२६ से प्रारंभ
(लेखक प्रसिद्ध धर्माचार्य और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के न्यासी हैं।)

अन्य समाचार