मुख्यपृष्ठग्लैमरबेकहम पर मेहरबान

बेकहम पर मेहरबान

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान डेविड बेकहम दो दिन पहले भारत के मुंबई शहर पहुंचे हैं। खबरों की मानें तो गुरुवार यानी १६ नवंबर को सोनम कपूर और आनंद आहूजा मुंबई वाले घर पर उनकी मेजबानी करेंगे। दरअसल, इस कपल ने कल डेविड को अपने घर डिनर के लिए इनवाइट किया है, जो मुंबई में उनके घर पर होने वाला है। इस दौरान महज २५ लोग ही शामिल होंगे। इतना ही नहीं कप्तान डेविड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच भी देखने पहुंचे थे।

अन्य समाचार