मुख्यपृष्ठनए समाचारश्री काशी विश्वनाथ की शरण में सनी लियोनी! ...वाराणसी पहुंच लगाई दरबार...

श्री काशी विश्वनाथ की शरण में सनी लियोनी! …वाराणसी पहुंच लगाई दरबार में हाजिरी

 

उमेश गुप्ता / वाराणसी

हाल ही में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में आए अभिषेक सिंह का एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ नया म्यूजिक एलबम बुधवार को मुंबई में लांच हुआ है। वहीं इसी क्रम में गुरुवार को अभिषेक सिंह एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस  काॅन्फ्रेस की। इस दौरान सनी लियोनी ने सबको थैंक्यू कहा और दिल का सिंबल बनाकर सभी का आभार व्यक्त किया।

वहीं अभिषेक सिंह ने कहा कि कल थर्ड पार्टी नाम का हमारा एक गाना रिलीज हुआ है। हम बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने बनारस आए हैं। सनी जी हमारे साथ गाने में हैं तो हम उन्हें भी साथ लाए हैं और उनकी पूरी टीम भी साथ में आई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही अभिषेक सिंह ने अपने एक्स एकाउंट से एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने दिवाली, छठ पूजा सहित अन्य त्योहारों की बधाई देते हुए अपने म्यूजिक एलबम के बारे में भी जिक्र किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो में अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी भी थीं। तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही दोनों का एलबम जारी होगा। शाम को अभिषेक सिंह सनी लियोनी के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित गंगा आरती में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने विधि विधान के साथ पतित पावनी गंगा का पूजन अर्चन भी किया।

अन्य समाचार