आपने अक्सर बॉलीवुड में नेपोटिज्म जैसे शब्द की चर्चा सुनी होगी। यह एक तरह से भाई-भतीजावाद जैसे शब्द का बॉलीवुड संस्करण है। अब हाल ही में एक्टर जयदीप अहलावत ने नेपोटिज्म की कलई खोली। एक इंटरव्यू में जयदीप ने इस मामले में आलिया भट्ट का उदाहरण दिया। उनका मानना है कि एक स्टार किड को फिल्म जैसे प्रोफेशन की ज्यादा बेहतर समझ होती है। उन्होंने ये भी कहा कि आलिया एक फिल्मी घर में पैदा हुर्इं इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। स्टार किड्स के शायद अपने स्ट्रगल होते होंगे। आलिया इतनी कमाल की एक्ट्रेस हैं। सोचिए जब उसे रोज अपने सोशल मीडिया पर नेपो किड, नेपो किड जैसे कमेंट्स पढ़ने पढ़ते होंगे, उसे कितना अजीब लगता होगा? उसकी कोई गलती है क्या अगर वो महेश भट्ट के घर में पैदा हुई है? अब जयदीप ने सही कहा या गलत, यह सोचने की बात है।