मुख्यपृष्ठखेलचीटर हैं रोहित! ...३ गेंद में ३ छक्के कैसे?

चीटर हैं रोहित! …३ गेंद में ३ छक्के कैसे?

क्रिकेट और मैच फिक्सिंग का हमेशा से ही चोली-दामन का साथ रहा है। आईपीएल में भी अक्सर मैच फिक्सिंग का साया मंडराता रहता है। रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच खेले गए मैच के दौरान फिक्सिंग की बात की जा रही है। हालांकि, रविवार को खेला गया मैच रोमांचक था। मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने मैच के आखिरी ओवर में राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से जीत छीन ली। दरअसल, मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए १७ रन चाहिए थे और यहां टिम ने पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाकार मैच का अंत कर दिया। रोमांच से भरे इस मैच को जिसने भी देखा वो बस देखता रह गया। लेकिन इसी के साथ ही मुंबई इंडियंस की जीत के बाद एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। दरअसल, मुंबई की जीत पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। वहीं कुछ पैंâस ने इस मैच को फिक्स करार दिया और रोहित शर्मा पर चीटिंग का आरोप लगाया। दरअसल, मैच में एक वक्त ऐसा भी आया जब मुंबई इंडियंस और राजस्थान दोनों बराबरी पर थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद राजस्थान के पाले में पासा झुकता नजर आया। मुंबई को जीत के लिए १४ गेंदों में ४५ रन चाहिए थे। मैच के आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए १७ रन चाहिए थे। जेसन होल्डर गेंदबाज थे और टिम डेविड स्ट्राइक पर थे। ओवर शुरू होने से पहले पता नहीं मैच किस करवट बैठेगा। लेकिन टिम डेविड यह सब जानते थे। उन्होंने १७ रन बनाने के लिए ६ गेंदों का भी इंतजार नहीं किया।

ऐसा क्या हुआ?
यशस्‍वी जायसवाल ने मैच में ६२ गेंदों पर १२४ रनों की पारी खेली। उनके बैट से १६ चौके और आठ छक्‍के आए। राजस्‍थान की तरफ से वो अकेले योद्धा की तरह रोहित शर्मा की टीम के खिलाफ लड़ते नजर आए। जिस गेंद पर आउट हुए वो फुलटॉस थी और जायसवाल की कमर की ऊंचाई से ऊपर थी। ऐसे में इसे नोबॉल दिया जाना चाहिए था। अंपायर ऐसा करने से चूक गए। इसके अलावा मैच के दौरान का ही एक पिक्‍चर ऐसा भी है जहां मुंबई इंडियंस के डगआउट में रोहित शर्मा अंपायर से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस पर कुछ पैंâस ने आपत्ति जताई और कहा कि यह मुकाबला तो पहले ही फिक्‍स कर लिया गया था।

अन्य समाचार

मैं बेटा