मुख्यपृष्ठनए समाचारभायखला में पेड़ गिरने से १ मौत, २ घायल

भायखला में पेड़ गिरने से १ मौत, २ घायल

अब तक बारिश में गई
१० लोगों की जान, १५ घायल
सामना संवाददाता / मुंबई
पिछले ६ दिनों से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे भायखला में एक घर पर वृक्ष गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि २ लोग घायल हो गए। मुंबई में बारिश अब तक १० लोगों की जान ले चुकी है और १५ लोग घायल हुए हैं।
मुंबई व उपनगरों और आस-पास के जिलों में भारी बारिश हो रही है। देर से पहुंची बारिश से लोग खुश हैं, लेकिन लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। गुरुवार को देर रात मुंबई के भायखला स्थित इंदु ऑयल मिल परिसर में घर पर पेड़ गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद लोग बचाव के लिए दौड़े लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पाकर अग्निशमन दल विभाग के जवानों ने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जवानों ने घर में फंसे सभी लोगों को निकाल कर नजदीकी जे.जे. अस्पताल पहुंचाया, जहां २२ वर्षीय रहमान खान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक रिजवान खान का इलाज चल रहा है। एक युवक को मामूली चोटें आई हैं।

अन्य समाचार

फेक आलिया