मुख्यपृष्ठनए समाचारड्रैगन सांप के नाम पर ठगे १.८० करोड़! ...हरियाणा में धोखाधड़ी का...

ड्रैगन सांप के नाम पर ठगे १.८० करोड़! …हरियाणा में धोखाधड़ी का नया खेल

हरियाणा के यमुनानगर में ड्रैगन सांप के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह ने कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। इस गिरोह के खिलाफ यमुनानगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है। सेवानिवृत्त सैनिक अशोक भाटिया ने इस पूरे मामले को उजागर किया है, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि दर्पण नामक व्यक्ति ने उन्हें हैरी उर्फ हरप्रीत और मुरसलीन से मिलवाया था। इन दोनों ने उनसे धोखे से ३५ लाख रुपए ठग लिए। अशोक भाटिया ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें नकली ड्रैगन सांप दिखाया और कहा कि उसका सौदा करोड़ों रुपए में होने वाला है। इस तरह की ठगी के और भी मामले सामने आए हैं। ड्रैगन स्नेक बताकर ठगी को अंजाम देने वाले एक अन्य पीड़ित गुरशरण सिंह ने बताया कि वह जीरकपुर के रहने वाले हैं। गुरशरण सिंह ने भी यमुनानगर पुलिस से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस गिरोह ने उनसे एक करोड़ ८० लाख रुपए ठगे हैं। गिरोह ने उन्हें एक सांप जैसी दिखने वाली चीज दिखाई और दावा किया कि उसकी मदद से उनकी पत्नी का वैंâसर ठीक हो सकता है। झांसे में आकर गुरशरण सिंह ने एक करोड़ ८० लाख रुपए दे दिए। गुरशरण सिंह के मुताबिक, इस गिरोह ने अंबाला और लुधियाना के अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है। यमुनानगर पुलिस ने इस मामले में हरप्रीत और मुरसलीन सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अन्य समाचार