मुख्यपृष्ठनए समाचार१४ गांवों को नई मुंबई मनपा में किया शामिल ...बेटे को फायदा...

१४ गांवों को नई मुंबई मनपा में किया शामिल …बेटे को फायदा पहुंचाने के लिए लिया था फैसला! …मुख्यमंत्री शिंदे पर गणेश नाईक का हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
नई मुंबई मनपा में नए शामिल किए गए १४ गांव कल्याण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। ऐरोली से भाजपा विधायक गणेश नाईक ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि लोकसभा चुनाव में अपने बेटे श्रीकांत शिंदे को फायदा पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव से पहले इन गांवों को नई मुंबई मनपा में शामिल करने का फैसला किया। हम दोनों महागठबंधन में हैं इसलिए अपशकुन से बचने के लिए मैंने इस फैसले का विरोध नहीं किया। इसलिए इन गांवों में होनेवाले खर्च का बोझ नई मुंबईकरों पर अनावश्यक नहीं पड़ने दिया जाएगा। तत्कालीन आयुक्त अभिजीत बांगर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, इन गांवों को नई मुंबई मनपा में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर मजबूर किया गया तो एक लाख नई मुंबईकर मनपा मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। नई मुंबई में नए शामिल किए गए १४ गांवों के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए क्रिस्टल हाउस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गणेश नाईक ने कहा कि उनका इन गांवों से कोई विरोध नहीं है। हालांकि, तत्कालीन मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने इन गांवों को नई मुंबई में शामिल करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

अन्य समाचार