मुख्यपृष्ठनए समाचारपहलगाम में आतंक की भेंट चढ़े डोंबिवली के ३ लोग... कश्मीर में...

पहलगाम में आतंक की भेंट चढ़े डोंबिवली के ३ लोग… कश्मीर में अभी भी फंसे हैं ठाणे के ३७ पर्यटक! …८ बच्चे और १७ महिलाएं शामिल

सामना संवाददाता / मुंबई
ठाणे जिले से कश्मीर में ४० लोग पर्यटन के लिए गए थे। इनमें से पहलगाम आतंकी हमले में तीन डोंबिवलीकरों की मौत हो गई है। ठाणे जिले के ३७ पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं, जो कश्मीर में फंसे हुए हैं। इनमें ८ बच्चे और १७ महिलाओं का भी समावेश है। इस तरह की जानकारी ठाणे जिला प्रशासन की ओर से दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की थी। इस हमले में कई पर्यटक मारे गए, जिनमें महाराष्ट्र के पर्यटक भी शामिल हैं। दूसरी तरफ ठाणे जिले से कश्मीर गए ४० पर्यटकों में से डोंबिवली के नवापाडा, पांडुरंग वाडी और नांदिवली क्षेत्र के हेमंत जोशी, संजय लेले और अतुल मोने की मौत हो गई है, जबकि ३७ पर्यटक सुरक्षित हैं। इन पर्यटकों में पांच से १२ साल तक के आठ छोटे बच्चे, १७ महिलाएं और १२ पुरुष शामिल हैं। राज्य सरकार के साथ ही ठाणे जिला प्रशासन इस पूरी घटना और पर्यटकों की सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

जिला प्रशासन की अपील
इस पृष्ठभूमि में जिलाधिकारी कार्यालय और जिला आपदा प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि पहलगाम में जिले का कोई व्यक्ति फंसा हो या आपके जान-पहचान के किसी परिजन या व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत ९३७२३३८८२७ / ७३०४६७३१०५ पर जिला प्रशासन को सूचित करें। इसी तरह श्रीनगर में पर्यटकों के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया गया है।

अन्य समाचार