सामना संवाददाता / मुंब्रा
मुंब्रा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने और महिलाओं को धोखा देने के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी वैवाहिक प्रोफाइल बनाने के आरोप में पहले भोपाल और अब लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर ३० महिलाओं से १ करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप है। इसके अतिरिक्त एक चैटिंग वेबसाइट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ९ लैपटॉप और राउटर को मुंब्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। इस संबंध में ठाणे पुलिस उपायुक्त सुभाष बूरसे ने बताया कि उक्त आरोपी से मिली जानकारी पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को जो हिंदी और भोजपुरी में शॉर्ट वीडियोज बनाता था और महिलाओं को फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी करता था। आरोपी महिलाओं को शादी का झांसा देकर ऑनलाइन फंसाते थे। इस मुख्य सूत्रधार एजाज अहमद इम्तियाज (३२) को लखनऊ से गिरफ्तार किया। एजाज अहमद इम्तियाज हिंदी और भोजपुरी में शॉर्ट वीडियोज बनाता था। लखनऊ में १,२०० स्क्वायर फिट में पैâले कमरे में उसने एक वेबसाइट के जरिए अश्लील वीडियो और चैट्स का प्लेटफॉर्म तैयार किया था। आरोपी एजाज अहमद इम्तियाज को २२ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।