मुंबई। जेजे अस्पताल में एक ३७ वर्षीय महिला के गर्भाशय से ६ किलो का फाइब्रॉइड ट्यूमर निकालकर उसे नई जिंदगी दी। यह सर्जरी अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक आनंद ने की। मुंबई में रहनेवाली ३७ साल की एक महिला पिछले चार साल से लगातार पेटदर्द से परेशान थी साथ ही महिला के गर्भवती होने को लेकर भी कुछ परेशानी आ रही थी। डॉक्टरी जांच के बाद पता चला कि महिला के गर्भाशय में फाइब्रॉइड ट्यूमर है। ऐसे में डॉक्टरों ने इस महिला को गर्भाशय हटाने की सलाह दी, लेकिन गर्भाशय हटाने से वह भविष्य में कभी मां नहीं बन सकती थी। महिला का पेट नौ महीने की गर्भवती महिला के आकार जैसा हो गया था, इसलिए उसे जेजे में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की मायोमेक्टोमी सर्जरी की गई।