मुख्यपृष्ठस्तंभमुस्लिम वर्ल्ड : फिलिस्तीन के लिए अड़ गया हमास!.. नेतन्याहू की शर्त सिरे...

मुस्लिम वर्ल्ड : फिलिस्तीन के लिए अड़ गया हमास!.. नेतन्याहू की शर्त सिरे से खारिज

सूफी खान

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में अमन या शांति के दरवाजे एक-एक करके बंद होते नजर आ रहे हैं। इजरायल की तरफ से ६० दिन के सीजफायर के दिए गए प्रस्ताव को हमास ने अस्वीकार कर दिया है। हमास की तरफ से कहा गया है कि जब तक वह स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना नहीं कर लेते, तब तक हथियार नहीं छोड़ेंगे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने बयान जारी करके कहा कि वो सशस्त्र या मुसल्लाह प्रतिरोध यानी रजिस्टेंस के अधिकार को तब तक नहीं छोड़ सकता। जब तक कि यरूशलेम राजधानी वाला एक आजाद और खुदमुख्तार फिलिस्तीन मुल्क न बन जाए।
हमास की तरफ से ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जबकि कतर, प्रâांस और मिस्र की मध्यस्थता में कुछ दिन पहले ही शांति प्रस्ताव को लेकर इजरायल के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत खत्म हुई है। इसमें प्रस्ताव रखा गया था कि इस क्षेत्र में दो-राष्ट्र सिद्धांत को अपनाया जाएगा और हमास अपने हथियारों को फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंप देगा। अब, जबकि हमास ने इस तजवीज को खारिज कर दिया है, तो ऐसे में दो मुल्क नजरिए के भी ठंडे बस्ते में जाने की आशंका है। गौरतलब है कि इजरायली सरकार की शांति प्रस्ताव को लेकर सबसे बड़ी शर्त यही रही है कि हमास को हथियार डालने होंगे। वहीं दूसरी तरफ हमास लगातार इस बात पर अड़ा रहा है कि वह हथियार तो नहीं छोड़ेगा, क्योंकि उसे इजरायल पर रत्तीभर भरोसा नहीं है। दोनों पक्षों के बीच चल रही इस हां और ना के बीच इजरायल लगातार गाजा में बम बरसा रहा है, जिससे अभी तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और लाखों की तादाद में लोग भुखमरी की तरफ बढ़ गए हैं। खास बात तो ये है कि पिछले महीने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भविष्य में फिलिस्तीनी राज्य के विचार को भी खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर फिलिस्तीन बना तो यह इजरायल को नष्ट करने वाले एक मंच की तरह होगा। इतना ही नहीं उन्होंने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाले यूके, प्रâांस और कनाडा समेत कई देशों की आलोचना भी की थी।

अन्य समाचार