मुख्यपृष्ठग्लैमर‘देसी गर्ल’ की बॉलीवुड में वापसी

‘देसी गर्ल’ की बॉलीवुड में वापसी

बॉलीवुड की ‘देसी गर्र्ल’ प्रियंका चोपड़ा पिछले छह साल से ज्यादा समय से बॉलीवुड से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार ‘स्काई इज पिंक’ में देखा गया था, जो २०१९ में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही प्रियंका किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और उनके प्रशंसक भारतीय फिल्मों में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की अगली अनाम फिल्म साइन की है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस बीच प्रियंका के एक नई बॉलीवुड फिल्म में एंट्री की चर्चा है। चर्चा है कि प्रियंका एक दशक बाद ‘बाजीराव मस्तानी’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम कर सकती हैं। प्रियंका को लेकर सामने आई नई अपडेट के अनुसार, वह संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में नजर आ सकती हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका या तो फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देंगी या फिर उनका कोई हाई-एनर्जी डांस नंबर हो सकता है। हालांकि प्रियंका या मेकर्स की ओर से इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

अन्य समाचार