मुख्यपृष्ठखेलगिल ने किया कमाल

गिल ने किया कमाल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही ५ मैचों की टेस्ट सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए। इसी बीच ओवल टेस्ट के चौथे दिन एक और रिकॉर्ड टूट गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट सीरीज में कम से कम ९ बल्लेबाजों ने ४०० से ज्यादा रन बनाए हैं। इस सीरीज में भारत के पांच बल्लेबाज- शुभमन गिल, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जबकि इंग्लैंड के बेन डकेट, जो रूट, जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने इस सीरीज में ४०० से ज्यादा रन बनाए हैं। २०२५ में भारत और इंग्लैंड की सीरीज में यह अनोखा रिकॉर्ड बना है। इससे पहले कभी भी इतने बल्लेबाजों ने एक साथ ४०० से ज्यादा रन नहीं बनाए थे। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है। भारत के कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांच मैचों की १० पारियों में ७५४ रन बनाए हैं। उन्होंने चार शतक भी लगाए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई किसी भी टेस्ट सीरीज में किसी भी बल्लेबाज ने इतने रन नहीं बनाए हैं। उन्होंने ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ा। ग्राहम गूच ने १९९० में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में ७५२ रन बनाए थे। गिल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अन्य समाचार