मुख्यपृष्ठनए समाचारविपक्षी एकता में लगानी है सेंध... भाजपाइयों ने फैलाई बिहारी मजदूरों पर...

विपक्षी एकता में लगानी है सेंध… भाजपाइयों ने फैलाई बिहारी मजदूरों पर हमले की अफवाह! 

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन का बड़ा आरोप
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
होली के ठीक पहले खबर आई थी कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर घातक हमले हुए हैं। ऐसे में बिहार और तमिलनाडु के बीच सियासी पारा गरमा गया, पर अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इसे भाजपाइयों की साजिश बताया है। स्टालिन ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु में कथित बिहार के प्रवासियों पर हो रहे हमले की खबर भाजपा के नेताओं द्वारा पैâलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के प्रवासी कामगारों पर कथित हमलों की वीडियो जो पिछले कई दिनों से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है, वो फेक निकली है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अगले साल केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए उन्होंने विपक्षी एकता का आह्वान किया है।
बता दें कि गत १ मार्च को अपने जन्मदिन की रैली में स्टालिन ने २०२४ के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी एकता पर जोर दिया था। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेता शामिल हुए थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि राज्य में किसी भी प्रवासी श्रमिक पर कथित रूप से हमला नहीं किया गया है। सत्तारूढ़ डीएमके के प्रमुख ने कहा कि ऐसे कई प्रवासी लंबे समय से तमिलनाडु में कार्यरत थे और उन्हें कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ नकली वीडियो तैयार कर रहे हैं और झूठ फैला रहे हैं। उत्तर हिंदुस्थान में भाजपा के पदाधिकारियों ने एक एजेंडे के साथ ऐसा किया है।
फैक्ट चेक में निकला फेक
एक न्यूज एजेंसी की फैक्ट चेक टीम ने अपनी पड़ताल में पाया था कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में ट्रेन बिहार की राजधानी पटना और झारखंड के बरका काना के बीच यात्रा करती है। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि यह तमिलनाडु से बिहार तक यात्रा करती है। वीडियो के टेक्स्ट में लिखा था कि ‘तमिलनाडु टू बिहार’, जिसका अर्थ है कि वे दक्षिणी राज्य को छोड़कर बिहार से आए प्रवासी श्रमिक थे।
जदयू ने भी साधा निशाना
इसके अलावा जदयू ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी के ऊपर तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों की अफवाह पैâलाने का आरोप लगाया है। जेडीयू ने कहा कि भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि दोनों राज्यों के बीच कथित रूप से दरार पैदा हो और विपक्षी दलों को डराया जा सके। गौरतलब है कि एक फेसबुक यूजर ने यात्रियों से खचाखच भरी एक ट्रेन का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि हमले के बाद बिहार के प्रवासी बड़ी संख्या में तमिलनाडु से अपने गृह राज्य लौट रहे हैं।

 

 

अन्य समाचार