मुख्यपृष्ठसमाचारकल्याण-डोंबिवली शहर से श्रद्धालुओं का एक जत्था दक्षिण भारत के तीर्थ स्थल...

कल्याण-डोंबिवली शहर से श्रद्धालुओं का एक जत्था दक्षिण भारत के तीर्थ स्थल के लिए हुआ रवाना

रामचंद्र पांडेय के अलावा तमाम लोग मंगल यात्रा की कामना किए

सामना संवाददाता / कल्याण

देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं का एक जत्था दक्षिण भारत तीर्थ के लिए कल्याण-डोंबिवली शहर से रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व कल्याण रेलवे स्टेशन पर सृजन संस्था के अध्यक्ष रामचन्द्र पांडेय श्रद्धालुओं का शाल और पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान करते हुए उनके मंगल यात्रा की कामना की।
बता दें कि कल्याण-डोंबिवली शहर के श्रद्धालु दक्षिण भारत स्थित तिरुपति बालाजी, मदुरई, मिनाक्षी टेंपल से होते हुए श्री सेतुबंध रामेश्वरम का यात्रा करेंगे। यात्रा में प्रमुख रूप से राम दुबे, हिंदी भाषी जनता परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ दुबे, तात्या माने, आर ए त्रिपाठी, त्रिलोकी नाथ जायसवाल, मनोज तिवारी, अरविंद दुबे, नरेंद्र दुबे के अलावा कई लोग भक्ति भाव के साथ दर्शन हेतु प्रस्थान किए। यह यात्रा 10 दिनों की होगी। श्रद्धालुओं का सम्मान के समय रामचंद्र पांडेय के अलावा गिरजा शंकर मिश्र, पंडित अजय मिश्र, विश्वंभर द्विवेदी, वीरेंद्र उपाध्याय भी उपस्थिति थे।

अन्य समाचार