एशिया कप में हिंदुस्थान ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि वही असली बादशाह है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को रौंदकर शानदार जीत हासिल की। वैसे तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन इसमें भी फ्यूचर स्टार बननेवाले शुभमन गिल के बल्ले ने खूब रन ठोंके हैं। यही वजह है कि हिंदुस्थानी ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान से भी उनके लिए प्यार आ रहा है और वहां की लड़कियां गिल को अपनी दिल तक देने के लिए तैयार हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तानी लड़की का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था, जिसमें वो खुद को विराट कोहली की बड़ी फैन बता रही थी। इस लड़की ने हिंदुस्थान को श्रीलंका के साथ फाइनल मुकाबले में सपोर्ट किया, साथ ही जब उसे होटल में शुभमन गिल दिखे तो उसने एक रील बना दी, जो खूब वायरल हो रही है। बता दें कि एशिया कप देखने पाकिस्तान से श्रीलंका पहुंची ये लड़की भारत और भारतीय क्रिकेटर्स की भी फैन है। उसके इंस्टाग्राम पेज पर भारत को सपोर्ट करते हुए कई वीडियो मिल जाएंगे। अब इस पाकिस्तानी वायरल गर्ल ने भारत को जीत की बधाई भी दी है। साथ ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर शुभमन गिल का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गिल होटल में एंट्री ले रहे हैं, वहीं पास में ही ये पाकिस्तानी लड़की भी खड़ी है। जैसे ही गिल आते हैं ये लड़की उनका वीडियो बना लेती है। इस वीडियो के साथ वायरल गर्ल ने ‘दिल में है प्यार तेरा होंठों पे गितवा…’ गाना लगाया है।