-६४ साल का डेविड बना दरिंदा
-२ मासूम बच्चियों को तहखाने में बंद कर सालों तक यौन शोषण
अमेरिका के मिल्वॉकी शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ६४ साल के व्यक्ति ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। तहखाने में बंद कर जंजीरों से बांधकर रखा और गन पाइंट पर हर रात उनके साथ डेविड अपने दोस्तों संग मिलकर बच्चियों का गैंगरेप करता था। पीड़िता को खाने के नाम पर ब्रेड के टुकड़े दिए गए। यहां तक की प्यास लगने पर जमीन पर पड़ा गंदा पानी पीने को मजबूर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपित डेविड बॉयड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित लड़की ने अपने पेरेंट्स को आपबीती सुनाई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
तहखाने से मिले सबूत पुलिस ने जब डेविड बॉयड के घर की तलाशी ली तो तहखाने की छत से लटकती जंजीरें, हुक और कई चाकू बरामद हुए। पीड़िता ने तहखाने का नक्शा बनाकर पुलिस को दिखाया, जिससे पुष्टि हुई कि वही जगह उसकी कैदगाह थी। डेविड बॉयड को २६ अप्रैल २०२५ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ बच्चों के यौन शोषण, तस्करी, बंधक बनाने और घातक हथियार से हमला करने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। बॉयड ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बच्चियां उसकी बेटी से जलती थीं, लेकिन पुलिस को उसके इस दावे पर यकीन नहीं है।
दादी का प्रेमी निकला दरिंदा
बड़ी बहन ने बताया कि जब उसे वैâद किया गया, तब वह सिर्फ ९ साल की थी। तहखाने में उसे एक खंभे से जंजीर में बांधकर रखा जाता था। खाने को सिर्फ ब्रेड का एक टुकड़ा दिया जाता और प्यास बुझाने के लिए वह गंदा पानी पीने को मजबूर थी। उसकी छोटी बहन उस समय सिर्फ ५ साल की थी। दोनों बहनें अपनी सौतेली दादी की एक दोस्त के साथ रहती थीं, जिसे वे `जीजी’ कहकर पुकारती थीं। आरोपी डेविड उसी महिला का प्रेमी था। जब वह महिला घर से बाहर होती, तो बॉयड बच्चियों को तहखाने में ले जाकर उनके साथ दरिंदगी करता।