मुख्यपृष्ठग्लैमरआशिकी गर्ल को इश्क की तलाश

आशिकी गर्ल को इश्क की तलाश

अब जब बात चली है तो दूर तक तो जाएगी ही। अब अगर अफेयर की अफवाह फैली है तो कुछ न कुछ तो जरूर होगा। हम बात कर रहे हैं `आशिकी’ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की। पिछले कई दिनों से उनके अफेयर की चर्चा हो रही है, लेकिन अब इस बारे में एक्ट्रेस ने सीधी बात की है। हाल ही में श्रद्धा अपनी फिल्म `स्त्री-२’ के ट्रेलर लॉन्च में पहुंची थीं। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है। श्रद्धा ने पहले तो हल्की सी स्माइल दी और कहा, `वो स्त्री हैं, उसे जब दुल्हन बनना होगा वो बनेगी।’ बस, फिर क्या था, श्रद्धा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, पिछले कई दिनों से राहुल मोदी के साथ उनकी डेटिंग खबरें उड़ रही थीं। दोनों कई बार साथ में फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। इतना ही नहीं, दोनों इवेंट्स पर भी साथ नजर आते हैं। हालांकि, शादी वाले सवाल पर श्रद्धा का मजेदार जवाब सुनकर सभी को मजा तो जरूर आया, लेकिन इस `आशिकी’ गर्ल का `प्यार’ कौन है? इस सवाल का जवाब अभी तक किसी को मालूम नहीं। हो सकता है, इस `आशिकी’ गर्ल को अभी भी अपना सच्चा प्यार न मिला हो…!

अन्य समाचार