भायंदर। भाजपा के पूर्व पदाधिकारी अभिनव त्रिपाठी ने अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का हाथ थाम लिया है। युवा जिला अध्यक्ष एड. कुंवर पांडेय ने उन्हें पार्टी में शामिल किया और उन्हें १४६-ओवला माजीवाड़ा विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया। अभिनव त्रिपाठी इससे पहले भाजपा में कनकिया मंडल सचिव और मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। पार्टी में उनके इस अनुभव और समर्पण को देखते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नई भूमिका पर अभिनव त्रिपाठी ने कहा कि मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करूंगा और इसके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।