चंद्रकांत दुबे / मीरा रोड
लव जिहाद के मामले पूरे देश सहित महाराष्ट्र में आए दिन सामने आ रहे हैं। अब ये `घिनौना’ लव जिहाद दरवाजे पर दस्तक देने लगा है। बता दें कि मीरा रोड के नयानगर में चौंकाने वाला धर्म परिवर्तन कर लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ बलात्कार, जबरन शादी और फिर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन कराया गया। इस मामले में अब तक काजी समेत ५ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार, एक २२ वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने सभी आरोपियों को २० जुलाई तक रिमांड पर भेजा है। पीड़िता का आरोप है कि उसे झूठे और जबरन प्रेमजाल में फंसाकर शादी की गई।
ये है मामला
पीड़िता का आरोप है कि एक लड़का उसे रोजाना परेशान करता था। वह प्यार करने का नाटक कर तथा शादी नहीं करने पर आत्महत्या कर उसे फंसाने की धमकी देने लगा। उसके बाद वह लॉज में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करता था। उसने लड़की का न्यूड वीडियो भी बनाया था। निकाह के बाद वह भायंदर-पश्चिम स्थित उत्तन के बालेशाह-पीर दरगाह पर ले जाता था, जहां मौलाना उसे पानी में कुछ डाल कर पिलाता था और जबरन गौमांस खिलाया। वे सभी लोग मिल कर उसे समझाते थे कि हिंदू काफिर होते हैं, लेकिन अब तू काफिर नहीं रही।
…फिर शुरू हुआ धर्म परिवर्तन का खेल
पहले तो उसे समझाया गया फिर दोस्तों के साथ लेकर उसे बांद्रा ले जाकर सौ रुपए के स्टैंप पेपर पर निकाहनामे पर दस्तखत कराया गया। युवती धर्म परिवर्तन करने के लिए तैयार नहीं थी तो उसे तरह-तरह की यातनाएं देकर प्रताड़ित किया गया। यहां तक कि उसका न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया। पीड़िता के अनुसार, उसे अन्य लड़कियों के साथ दुबई भेजने की तैयारी भी की जा रही थी।
कैद करके रखा जाता था
पीड़िता को नयानगर के एक फ्लैट में कैद करके रखा जाता था। उसे किसी से मिलने की इजाजत नहीं थी। यहां तक कि जब भी आरोपी कहीं जाता तो घर के बाहर ताला लगा कर जाता था। उसकी सहेली की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला तोड़कर उसे छुड़ाया गया।
ड्रग्स व लड़कियों की स्मगलिंग
पीड़िता के अनुसार, आरोपी व उसकी मां चरस, गांजा, व्हाइट पाउडर (हेरोइन) और विभिन्न प्रकार के ड्रग्स का व्यवसाय करते थे। पैसे को लेकर कभी-कभी दोनों में खूब झगड़ा होता था। उसकी मां का दुबई आना-जाना रहता है। उसकी मां उसे तीन चार लड़कियों के साथ दुबई ले जाना चाहती थी। इसके लिए उसके भाई को फोन करके पासपोर्ट मंगाने की बात कही गई, लेकिन उसके भाई ने पासपोर्ट नहीं है कह कर मना कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि वे यहां से लड़कियों को बहला -फुसलाकर दुबई ले जाते थे।