राधेश्याम सिंह
विरार। शहर की अपराध जांच शाखा ने 21 मई 2001 को पीड़िता के साथ हुए दुष्कर्म मामले में 24 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इससे पहले इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को सश्रम कारावास की सजा दी गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए आई पीड़िता को आरोपियों द्वारा वसई गांव के एक खेत में ले जाकर 5 आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में विरार पुलिस ने मामला दर्ज किया था। विरार पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया और ठाणेकरपाड़ा निवासी 49 वर्षीय आरोपी शांताराम विना को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों को 19 नवंबर 2005 को दोषी ठहराया गया था और उन्हें पांच वर्षों की सश्रम कारावास व 2000 रुपए दंड की सजा सुनाई थी। वहीं अब शांताराम विना को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। विरार पुलिस थाने की अपराध जांच शाखा ने सभी दुष्कर्म मामले में सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस उप-आयुक्त जयंत भजबले, सहायक पुलिस आयुक्त बजरंग देसाई, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार और पुलिस निरीक्षक सुशीलकुमार शिंदे के मार्गदर्शन में अधिकारी विजय सूर्यवंशी, पुलिस आरक्षक सचिन लोखंडे, संदीप जाधव, इंद्रनील पाटील, विशाल लोहार, संदीप शेलके, मोहसिन दीवान, सचिन बालिद, बालाजी गायकवाड, रोशन पुरकर, प्रफुल्ल सोनार द्वारा यह करवाई की गयी।