मुख्यपृष्ठनए समाचारदेवेंद्र फडणवीस की उपलब्धियां परिवार तोड़ो, पार्टी तोड़ो!.. रोहित पवार का जोरदार...

देवेंद्र फडणवीस की उपलब्धियां परिवार तोड़ो, पार्टी तोड़ो!.. रोहित पवार का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बार्शी में किसान संवाद सभा का आयोजन किया था। इस संवाद में राकांपा नेताओं ने सियासी वार की झड़ी लगा दी। किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार को घेरा। साथ ही महायुति पर भी जमकर निशाना साधा गया। इस किसान संवाद बैठक में विधायक रोहित पवार ने देवेंद्र फडणवीस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दिन पहले देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था कि इतिहास में उपलब्धियों की जगह होती है, लेकिन मैं देवेंद्र फडणवीस का इतिहास देखना चाहता हूं। उनकी उपलब्धियां क्या हैं? मैं उनका इतिहास देखता हूं तो आपने परिवार तोड़ दिया, पार्टी तोड़ दी, इसके लिए आप इतिहास में याद किए जाओगे। इसके आगे रोहित पवार ने कहा कि राज्य में किसान
आत्महत्या कर रहे हैं, प्रदेश में गैंगस्टर राज शुरू है, आप चुपचाप बैठे हैं, यह आपकी उपलब्धियां हैं। रोहित पवार ने देवेंद्र फडणवीस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जैसे लोकसभा में लोगों ने आपकी उपलब्धियों को धो डाला, वैसे ही इस विधानसभा में भी लोग आपको सबक सिखाएंगे।
इसके साथ ही रोहित पवार ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पर भी निशाना साधा। प्याज निर्यात को लेकर केंद्र सरकार के पैâसले से किसानों को पांच हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। हालांकि, राज्य के नेता इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।

अन्य समाचार