मुख्यपृष्ठनए समाचारआदित्य ठाकरे की मेहनत रंग लाई ...मनपा कर्मियों को एक तारीख को...

आदित्य ठाकरे की मेहनत रंग लाई …मनपा कर्मियों को एक तारीख को मिला वेतन

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई मनपा कर्मचारियों का वेतन पिछले कुछ महीनों से एक तारीख को नहीं हो रहा था। इसका असर मनपा कर्मियों पर पड़ रहा था, इसे लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने फॉलो अप शुरू किया और उनकी मेहनत रंग लाई है। मनपा प्रशासन अब महीने की एक तारीख को वेतन का भुगतान करेगा। मनपा के इस पैâसले से हजारों मनपा कर्मियों को इसका लाभ हुआ है।
मुंबई मनपा में ९० हजार से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी सेवारत हैं। इन कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जाता रहा है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से २-३ तारीख को खाते में वेतन नहीं आने से कर्मचारियों की टेंशन बढ़ गई थी। चूंकि वेतन का भुगतान महीने की पहली तारीख को किया जाता है इसलिए कई कर्मचारियों की आवास समेत कई तरह की किश्तें बाउंस हो रही थीं। इसके अलावा सोसायटी मेंटेनेंस, स्कूल की `फीस’ का चेक भी एक तारीख को दिया जाता था।

अन्य समाचार