मुख्यपृष्ठनए समाचार‘एआई' से होगा महिलाओं की गंभीर बीमारियों का उपचार ...कुछ अस्पतालों की...

‘एआई’ से होगा महिलाओं की गंभीर बीमारियों का उपचार …कुछ अस्पतालों की मदद से मुंबई यूनिवर्सिटी तकनीकी करेगी ईजाद

सामना संवाददाता / मुंबई
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल को लेकर दुनियाभर में तरह-तरह के प्रयोग चल रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई यूनिवर्सिटी ने भी अब एआई को विकसित करने का फैसला किया है। इसमें कुछ अस्पतालों से मदद ली जाएगी। वहीं बताया गया है कि यूनिवर्सिटी मुख्य रूप से एआई मॉडल का प्रयोग सबसे पहले महिलाओं में गंभीर बीमारियों पता लगाने और नियोजन करने के लिए करेगा। इससे संक्रामक बीमारियों का समय पर पता लगाया जा सकेगा। इसकी मदद से इन बीमारियों को रोकने में काफी मदद मिलेगी।
मुंबई यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार किए जाने वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वरदान साबित होगा। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का उपयोग महाराष्ट्र में स्वास्थ्य प्रणाली के लिए वरदान साबित होगा। इस ‘एआई’ मॉडल में डिजिटल ट्विन प्रकार का उपयोग महामारी संबंधी बीमारियों के बारे में प्रारंभिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाएगा। साथ ही एक निश्चित अवधि में बीमारियों के आंकड़ों का संग्रह और विश्लेषण किया जा सकेगा। इतना ही नहीं बीमारियों के बारे में समय पर जानकारी पाने और उनकी रोकथाम की तैयारी करना भी संभव हो सकेगा। मुंबई यूनिवर्सिटी के अनुसंधान व विकास विभाग के निदेशक डॉ. फारूक काजी का मानना है कि यह ‘एआई मॉडल’ महिलाओं में स्तन और गर्भाशय वैंâसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए भी उपयोगी होगा।
शुरू हुआ काम
वैंâसर और टीबी के साथ-साथ विभागवार बीमारियों को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल बनाए जाएंगे। इसके लिए रोग के नमूने और गहन जानकारी एकत्र करनी होगी। इसके लिए हमने टाटा वैंâसर और नानावटी अस्पताल के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, जल्द ही हम नासिक स्वास्थ्य विज्ञान यूनिवर्सिटी, राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और मुंबई मनपा के व्यापक समन्वय में काम किया जाएगा।
सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के राज्य में ५०९ अस्पताल हैं। अस्पतालों के ओपीडी में लगभग साढ़े तीन करोड़ मरीजों का इलाज किया जाता है, जबकि २५ लाख से अधिक मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है।

अन्य समाचार