मुख्यपृष्ठविश्वदुनिया के दूसरे दरवाजे से पृथ्वी पर आते हैं एलियंस! ... कैलिफोर्निया...

दुनिया के दूसरे दरवाजे से पृथ्वी पर आते हैं एलियंस! … कैलिफोर्निया की डेथ वैली से बताया जाता है संबंध

एजेंसी / वॉशिंगटन
एलियंस को लेकर पूरी दुनिया में कई बार दावा किया जाता है। कभी कोई महिला बताती है कि एलियंस से उसकी दोस्ती है तो कभी कोई डॉक्टर खुलासा करते हैं। कुछ लोग उन्हें देवताओं से जोड़ कर देखते हैं तो कुछ लोग मानते हैं कि एलियन हमारे ही बीच छिप कर रह रहे हैं। कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि उन्होंने आसमान से यूएफओ के जरिए एलियंस को पृथ्वी पर आते देखा है। अब एलियंस को लेकर एक और नया हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। कहा गया है कि एलियंस दुनिया के दूसरे दरवाजे से पृथ्वी पर आते हैं।
बता दें कि ये जगह अमेरिका में स्थित है। पूरी दुनिया में इस जगह को डेथ वैली के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इस जगह गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि यहां इंसान क्या कोई जानवर भी ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सकता। यही वजह है कि इस जगह को लोग डेथ वैली भी कहते हैं। अमेरिका के वैâलिफोर्निया में स्थित इस जगह पर बहुत सारी ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो इस जगह को रहस्यमयी बना देती हैं।
कैसा है दरवाजा है?
डेथ वैली पहाड़ों से घिरी एक घाटी है, जहां हर तरफ सिर्फ सन्नाटा और सूखा नजर आता है। इसके साथ ही यहां एक ऐसी घटना घटती है जिसे लेकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। दरअसल, यहां अपने आप हजारों टन के बड़े-बड़े पत्थर सरकते रहते हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई इन्हें खींच रहा हो, लेकिन ये अपने आप खिसकते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई लोग इस जगह को एलियंस से जोड़ कर देखते हैं। उनका मानना है कि डेथ वैली वो जगह है, जहां से एलियंस पृथ्वी पर आते जाते हैं। हालांकि, इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है, लेकिन वैसे देखा जाए तो एलियंस पृथ्वी पर कभी आए हैं, इसका भी कोई ठोस प्रमाण नहीं है।

अन्य समाचार