मुख्यपृष्ठग्लैमरनेता पर आया परी का दिल!

नेता पर आया परी का दिल!

राजनीति और बॉलीवुड का नाता काफी पुराना है। कई एक्टर या एक्ट्रेस आज भी राजनीति में कदम रख रहे हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है जब बॉलीवुड सेलेब्स का दिल किसी राजनीति से जुड़े व्यक्ति पर आ जाता है। कुछ ऐसा ही हाल परिणीति चोपड़ा के साथ भी हो रहा है। हाल ही में बॉलीवुड से जुड़ी एक्ट्रेस और राजनीति से जुड़े एक चर्चित नेता साथ में स्पॉट हुए हैं। दोनों का लुक भी लगभग मैचिंग दिखा। अब ये सब देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप में होने की बात कही जा रही है। मायानगरी मुंबई में बीती शाम एक्ट्रेस को एक पार्टी के चर्चित नेता के साथ स्पॉट किया गया। दोनों को इस कदर वैâमरे में स्पॉट होने के बाद लोग कयास लगाने लगे हैं। दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया है। जहां दोनों एक साथ कूल लुक में नजर आए। इनके पैंâस तो फोटो देखने के बाद ये भी पूछने लगे हैं कि कहीं ये दोनों एक-दूसरे को डेट तो नहीं कर रहें। हालांकि, इस पर कुछ भी कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

 

 

 

 

अन्य समाचार