मुख्यपृष्ठनए समाचारराहुल को संभल जाने से रोकने पर खफा कांग्रेसियों ने जलाईं मोमबत्तियां

राहुल को संभल जाने से रोकने पर खफा कांग्रेसियों ने जलाईं मोमबत्तियां

विक्रम सिंह/सुल्तानपुर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने पर सुल्तानपुर में खफा कांग्रेसियों ने सभा की व कैंडल जलाईं। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में निकले मार्च के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने सरकार के कृत्य को असंवैधानिक बताया। कहा कि संभल के पीड़ितों से मिलने जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा सरकार के इशारे पर रोकना अत्यंत निंदनीय है। पुलिस तब नहीं दिखती जहां दिखना चाहिए। प्रदेश सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी , कैप्टन ओम प्रकाश दूबे, दीपक सोनी , राहुल त्रिपाठी सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे। बस स्टेशन पर स्थित शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में आज़ाद प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शकारियों ने कैंडिल जलाईं।

अन्य समाचार