मुख्यपृष्ठग्लैमरगुस्से में देसी गर्ल

गुस्से में देसी गर्ल

मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ सामूहिक रेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर आम जनता से लेकर सेलेब्स का भी सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट रहा है। अक्षय कुमार, सोनू सूद, रितेश देशमुख और उर्मिला मातोंडकर के बाद अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी गुस्सा फूटा है। एक्ट्रेस ने इस घटना पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई इस घटना को सामूहिक तौर पर शर्म की बात बताया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस घटना के खिलाफ लोगों से अपनी आवाज उठाने की अपील की है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, `अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। जघन्य अपराध होने के ७७ दिन बाद, वो भी बिना कोई कार्रवाई किए जाने से पहले? तर्क कारण कुछ भी मायने नहीं रखता। क्या और क्यों? स्थिति संगत और परिस्थिति के कारण चाहे कुछ भी हो, हम महिलाओं को किसी भी खेल का मोहरा नहीं बनने देंगे।’

अन्य समाचार