मुख्यपृष्ठखेलअनुष्का के लिए कुछ भी

अनुष्का के लिए कुछ भी

कभी पत्रकार को खरा जवाब देने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज सभी सवालों पर मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। इन दिनों मिस्टर एंड मिसेज कोहली भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। एक बार फिर से अनुष्का और विराट को लंदन में कीर्तन में देखा गया। टी-२० वर्ल्डकप २०२४ के बाद विराट को लेकर लंदन शिफ्ट होने की चर्चाएं काफी तेज रहीं। अफवाहें थीं कि विराट अपनी फैमिली की प्राइवेसी के लिए लंदन शिफ्ट हो चुके हैं। हाल ही में सड़क पर अकाय के साथ उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब लंदन से ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कृष्ण दास का कीर्तन सुनते नजर आ रहे हैं। वैसे उनका यह धार्मिक वाला बदलाव सभी को पसंद आ रहा है। विराट ने टी-२० वर्ल्डकप २०२४ में चैंपियन बनने के बाद टी-२० फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इस समय तक विराट में बदलाव साफ नजर आता है। एक शुरुआती दौर था जब विराट कोहली किसी मॉडल से कम नहीं थे। कीर्तन सुनता देख पैंâस ने उस दौर को याद किया जब विराट ने कहा था कि वो कोई पूजा पाठ टाइप नहीं हैं। लेकिन शादी के बाद कई बार विराट को अनुष्का शर्मा के साथ मंदिरों में देखा गया है। एक यूजर ने लिखा, `मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए कितना भी बदल सकता है।’ अब तो लगता है वाकई मिस्टर कोहली अपनी मिसेज कोहली के लिए खुद को बदल रहे हैं..!

अन्य समाचार