• यूपी में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं ‘लव जिहाद’ के मामले
सामना संवाददाता / लखनऊ
‘लव जिहाद’ की शुरुआत भले ही केरल से हुई हो पर इसके सबसे ज्यादा मामले यूपी में देखने को मिले हैं। अब ताजा घटना यूपी के मिर्जापुर की है, जहां अभय की खाल के नीचे आरिफ ने छिपकर ‘लव जिहाद’ को अंजाम दिया है। इस हैवान ने अभय बनकर एक विवाहिता के साथ महीने भर रेप किया। इतना ही नहीं, उसने उस हिंदू महिला को बुर्का पहनाकर नमाज भी पढ़वाया। महिला ने पुलिस से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई है।
मिली जानकारी के अनुसार आरिफ ने अपना इस्लाम धर्म छिपाकर एक विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसे लेकर फरार हो गया। आरोपी आरिफ ने अपना नाम बदलकर अभय मिश्रा बताया था। वह महिला को अंबाला ले गया। अंबाला में उसने महिला के साथ सारे कुकर्म किए। जब महिला को अभय उर्फ आरिफ की असलियत पता चली तो वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने पति के पास लौट आई। अब आरोपी आरिफ महिला के ऊपर वापस लौटने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर उसके अश्लील वीडियो पति को भेजने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद अब पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की मांग की है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
एसपी ने की घटना की पुष्टि
मिर्जापुर के एसपी संतोष मिश्रा ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसके पति से बात होने के बाद यह स्पष्ट है कि यह लव जिहाद का मामला है। पूछताछ के बाद सामने आए तथ्य के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। जल्द ही पुलिस आरिफ को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करेगी।
अप्रैल में आया था कॉल
गत अप्रैल महीने में महिला के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया था। इस एक गलत कॉल से ही पूरा सिलसिला शुरू हुआ। आरिफ ने खुद को अभय बताया और अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में युवती को फंसाकर उससे दोस्ती कर ली। दोनों के बीच हुई यह दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला का आरोप है कि आरिफ ने एक माह से अधिक समय तक उसे अपने साथ रखकर दुष्कर्म किया। किसी तरह पति से संपर्क होने के बाद वह वापस घर लौटी, जिसके बाद पीड़िता के पति ने पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा से मंगलवार को मिलकर पड़री थाना क्षेत्र निवासी आरिफ से अपने परिवार की जान बचाने की गुहार लगाई। एसपी को सौंपे गए पत्र में अपनी ही पत्नी के प्रेमी से मिल रही धमकी की जानकारी दी गई है। किसी प्रकार घर लौटी विवाहिता का प्रेमी अब पति को गांव में आकर गोली मारने की धमकी दे रहा है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी २३ मार्च को अपने मायके गई थी और वहीं से लापता हो गई।
२०२० में बना था कानून
यूपी सरकार ने २०२० में धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया था। इसमें १० साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इसे बोलचाल की भाषा में ‘लव जिहाद’ कानून कहा जाने लगा। इस कानून के बनने के बाद सिर्फ एक महीने में ही करीब दो दर्जन केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद के दो वर्षों में २९१ मामले दर्ज किए गए, जिसमें ५९७ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें ५९ नाबालिगों का जबरन धर्म परिवर्तन का मामला शामिल था।