मुख्यपृष्ठनए समाचाररील के चक्कर में रियल लाइफ गई!... फंदे पर लटकने से नाबालिग...

रील के चक्कर में रियल लाइफ गई!… फंदे पर लटकने से नाबालिग की गई जान

रील बनाने का शौक किस कदर जान पर भारी पड़ रहा है, इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के मुरैना से सामने आया है। यहां एक ११ साल के मासूम की रील बनाने के चक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल ७वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। छात्र के गले में फंदा नजर आ रहा है और बच्चा तड़पता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि छात्र गले में फंदा डालकर रील बना रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना अंबाह की है। ११ साल के मृतक बच्चे का नाम करण परमार है। शनिवार शाम को वह लेन रोड पर खाली पड़े प्लाट पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान रील बनाने की कोशिश में उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान आस-पास कई और बच्चे भी खेल रहे थे। उन्होंने उसे तड़पते हुए भी देखा, लेकिन सभी को लगा कि वह रील बनाने के लिए एक्टिंग कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि प्लाट पर शीशम के पेड़ पर फंदा लगा है। करण गले में फंदा लगाकर तड़पने की एक्टिंग करता दिख रहा है, जबकि कोई बच्चा उसका वीडियो बना रहा है। इसी दौरान करण का दम घुटने लगता है। वह सही में तड़पने लगता है, लेकिन वीडियो बनाने वाले और वहां खेल रहे अन्य बच्चों को लगता है कि वह एक्टिंग ही कर रहा है। देखते ही देखते करण बेसुध हो गया। यह देखकर बच्चे उसके पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि वह कोई हलचल नहीं कर रहा है। जिसके बाद बच्चे वहां से भाग जाते हैं। वीडियो बनाने वाला बच्चा भी मोबाइल वहीं छोड़कर चला जाता है।

अन्य समाचार