क्रिकेटरों की बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग अफेयर की चर्चाएं अक्सर आती रहती हैं। कुछ सच में बदल जाते हैं तो कुछ अफवाह। कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने अपने प्यार के लिए धर्म की दीवार भी तोड़ दी है। अब एक भारतीय युवा क्रिकेटर को देख लीजिए, जिसने अपने से ६ साल बड़ी मॉडल जो कि मुस्लिम समुदाय से थी से प्यार करके शादी रचाई। वैसे उनकी लव स्टोरी उतनी आसान नहीं थी। खिलाड़ी के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे, लेकिन खिलाड़ी जिद पर अड़ा रहा और अंत में मुहब्बत को मुकाम तक पहुंचाया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं, भारतीय युवा बिस्फोटक ऑलराउंडर क्रिकेटर शिवम दुबे की। उनकी पत्नी का नाम अंजुम खान है और दोनों ने साल २०२१ में शादी रचाई थी। दुबे और अंजुम खान ने हिंदू रीति-रिवाज के अलावा मुस्लिम रीतिरिवाज से भी शादी रचाई। दोनों को इसके लिए काफी ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा था। अंजुम खान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। शिवम दुबे से अंजुम खान ६ साल बड़ी हैं। अंजुम का जन्म २ सितंबर १९८६ को हुआ था, जबकि दुबे का जन्म २६ जून १९९३ को हुआ। शादी के एक साल बाद अंजुम खान ने बेटे को जन्म दिया था। फरवरी २०२२ में दुबे पिता बने और शादी के बाद पैâमिली भी राजी हो गई।