मुख्यपृष्ठनए समाचारविभागों की अनुमति के इंतजार में  लटका दहिसर-भायंदर लिंक रोड का काम

विभागों की अनुमति के इंतजार में  लटका दहिसर-भायंदर लिंक रोड का काम

सामना संवाददाता / मुंबई 

मुंबई मनपा को विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक अनुमति नहीं मिलने के कारण दहिसर-भायंदर लिंक रोड का काम महीनों से रुका हुआ है। दहिसर से भायंदर लिंक रोड मुंबई शहर को मीरा-भायंदर और वसई-विरार शहरों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके बन जाने से भविष्य में लोगों को ट्रैफिक जाम से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।
बताया जाता है कि लिंक रोड के बन जाने के बाद दहिसर से मीरा-भायंदर तक की दूरी महज १० मिनट में तय की जा सकेगी। हालांकि, इसके लिए पर्यावरण विभाग, वन विभाग, महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन, समुद्री बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण अधिकारियों से अनुमति की आवश्यकता होती है।

अन्य समाचार