मुख्यपृष्ठग्लैमरबाबा का दरबार... `विरुष्का' का धार्मिक अवतार!

बाबा का दरबार… `विरुष्का’ का धार्मिक अवतार!

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से दोनों का धार्मिक अवतार देखने को मिल रहा है। हाल ही में दोनों महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि विराट और अनुष्का ने किसी भी तरह का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया और बेहद सादगी से महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान जहां अनुष्का साड़ी में दिखाई दीं तो वहीं विराट धोती पहने नजर आए। हालांकि, उनके साथ उनकी बेटी वामिका नहीं दिखीं। दर्शन के लिए बैठीं अनुष्का हाथ जोड़े दिखाई दीं। फोटो में एक्ट्रेस का सादापन फैंस को खूब भाया। वहीं, विराट के अंदाज की भी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दोनों ही महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। दोनों वहां रहकर मंदिर में होनेवाले भजन-कीर्तन का भी हिस्सा बने। बता दें कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन दर्शन करने के लिए गए थे। कपल की उन तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

अन्य समाचार