मुख्यपृष्ठखेलबाबा की मर्जी

बाबा की मर्जी

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल २०२४ सीजन से ठीक पहले कप्तानी से हटा दिया था, लेकिन आज भी हार्दिक पंड्या मुंबई के चाहने वालों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। सोशल मीडिया हो या फिर स्टेडियम हर जगह मुंबई के फैंस रोहित को कप्तान बनाने की अपील करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब नीता अंबानी शिरडी साईं बाबा मंदिर से निकल रही थीं। मुंबई इंडियंस के एक उत्साही प्रशंसक और रोहित शर्मा के जबरा फैन ने नीता अंबानी से एक अजीब मांग कर डाली। फैन ने हाथ जोड़कर उनसे रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने की गुहार लगाई। नीता अंबानी ने इस पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया, बाबा की मर्जी। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हें अपने पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस से हारी।

अन्य समाचार

इंसानियत

प्यार