मुख्यपृष्ठग्लैमरबुरी फंसी करीना ९०

बुरी फंसी करीना ९०

एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर विवादों में घिर गई हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया की बेंच ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए करीना कपूर एवं अमेजन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई १ जुलाई को होगी। दरअसल, करीना कपूर खान ने अपनी गर्भावस्था के दौरान एक पुस्तक लिखी थी। उन्होंने इस पुस्तक का नाम दिया था ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबल’ पुस्तक के नाम को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। जबलपुर के क्रिश्चियन समाज के द्वारा इस पूरे मामले की जबलपुर के ओमती थाने में एक लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया था। पुस्तक के टाइटल पर जबलपुर के क्रिश्चियन समाजसेवी का कहना है कि करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी बाइबल में जो बाइबल शब्द का उपयोग किया है वह गलत है। बाइबल शब्द उनके धार्मिक ग्रंथ का नाम है। इससे ईसाई समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। क्रिस्टोफर एंथनी ने बताया कि बाइबल धार्मिक ग्रंथ में हमारे भगवान यीशु मसीह का जीवन चरित्र बताया गया है। इससे पहले भी करीना कपूर खान ईसाई समाज की भावना आहत कर चुकी है। उनकी फिल्म ‘ब्रदर’ में गाना ‘मेरा नाम मेरी है १०० टका का मेरी है’ में मेरी शब्द भगवान यीशु मसीह की मां का नाम है। तब भी करीना कपूर के द्वारा ईसाई समाज की भावना आहत की गई थी।

अन्य समाचार