श्रीकिशोर शाही
शादी का सपना तो हर किसी की आंखों में होता है। सुहागरात और हनीमून का रोमांच भी दिल की धड़कनों को बढ़ा देता है। लेकिन अगर शादी के बाद दुल्हन मधुरात्रि नहीं मनाने की शर्त रख दे तो? ऐसी ही एक खबर झांसी के बरुआसागर से आई है। वहां पर दुल्हन ने लड़के वालों के सामने तीन अजीबोगरीब शर्तें रख दीं, जिसे लड़ के वालों ने मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। मामला थाने पहुंच गया। दुल्हन की पहली शर्त थी दूल्हा और दुल्हन जीवन में कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। अब इस शर्त्त को सुनकर दूल्हा का क्या हाल हुआ होगा, यह सोचा जा सकता है। दो अन्य पारिवारिक शर्तें भी थीं, जिन्हें दूल्हे के घर वालों ने मानने से इंकार कर दिया। इससे नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन को काफी देर तक मनाने की कोशिश की, लेकिन वह मानी नहीं। अब दूल्हे ने पुलिस थाने में शिकायत की है। उसने कहा है कि शादी में उसके १० लाख खर्च हुए हैं। अब पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष का बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
हाथी मेरे साथी
हाथी को इंसान का बहुत ही अच्छा दोस्त माना जाता है। एक फिल्म आई थी हाथी मेरे साथी, उसमें इसकी झलक बखूबी दिखायी गई है। सर्कस में भी हाथी खूब खेल दिखाते हैं। मगर उन्हें भी तो भूख लगती है। और अगर उन्हें कहीं खाना न मिले तो वे क्या करें? फिर वे यारों चोरी मेरा काम के मूड में आ जाते हैं। असम में ऐसा ही एक भूखा हाथी एक मिठाई की दुकान पर जा पहुंचा और वहां काउंटर पर रखे मिठाई को सूंड़ से उठाकर गपागप खाने लगा। पता चला कि यह हाथी ‘अमचांग वाइल्डलाइफ सेंचुरी’ से रिहायशी इलाके में आ गया था। हाथी मिठाई की दुकान पर गया और काउंटर पर रखी चीजें को खाने लगा। दुकानदार ने हाथी को देख समझदारी से काम लिया और देसी तरीके से गजराज को दुकान से बहार खदेड़ दिया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह क्लिप ३६ सेकंड का है। इसमें विशालकाय हाथी को एक मिठाई की दुकान में घुसकर सूंड़ से काउंटर पर रखा सामान बटोरते देखा जा सकता है। वह सबसे पहले कुछ उठाकर चीजे मुंह में डाल लेता है और फिर कोशिश करता है कि एक बार में ज्यादा से ज्यादा सामान अपनी सूंड में लपेट ले। क्योंकि जैसे ही दुकानदार हाथी को चोरी करते देखता है तो वह उसे भगाने की कोशिश करने लगता है। वह एक देसी तरीके का इस्तेमाल करता है। इसके लिए वह कागज में आग लागकर उसे हाथी की तरफ करता है, जिससे डरकर गजराज उल्टे पैर चलते बने।