मुख्यपृष्ठनए समाचारबीडीडी चाल वासियों को अगले साल मिलेगा आवास! वर्ली में आदित्य ठाकरे...

बीडीडी चाल वासियों को अगले साल मिलेगा आवास! वर्ली में आदित्य ठाकरे ने की निर्माण कार्य की समीक्षा

सामना संवाददाता / मुंबई
वर्ली के बीडीडी चाल वासियों को अगले साल के अंत तक नए आवास मिलेंगे। इस तरह का विश्वास कल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने व्यक्त किया। इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने वर्ली बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना स्थल का दौरा कर जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की।
आदित्य ठाकरे कल दोपहर वर्ली स्थिति बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने निर्माणाधीन इमारतों के कामों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्हें जानकारी दी गई कि २५वीं मंजिल तक निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बीडीडी चाल वासियों को मिलनेवाला घर वैâसा होगा, उसकी समीक्षा भी उन्होंने की।
इमारत के तीसरी मंजिल पर बनाए गए फ्लैट के नमूने का भी उन्होंने बड़ी ही बारीकी से मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने परियोजना के इंजीनियरों से चर्चा कर काम के बारे में जानकारी ली।
बाद में आदित्य ठाकरे ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने वर्ली स्थिति बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन किया था। बीडीडी चाल वासियों को तीन वर्षों में आवास दे देंगे, ऐसा वचन भी उन्होंने दिया था। अब २५ मंजिल तक इमारत का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में पहले चरण में पौने तीन लाख लोगों को आवास मिल सकेगा। इसके लिए काम रफ्तार के साथ पूरा किया जाना आवश्यक है। आज हमें दिखाई दे रहा है कि २५वीं मंजिल तक काम पूरा हो गया है, ऐसा आदित्य ठाकरे ने इस दौरान कहा। उन्होंने पार्विंâग के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ विधायक सुनील शिंदे, सचिन अहिर आदि उपस्थित थे।

अन्य समाचार

फेक आलिया