WPL का पहला सीजन खत्म हो गया है। मुंबई की टीम चैंपियन बनी है। ये ेंझ्थ् का पहला सीजन था। इसके साथ ही महिला क्रिकेट की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इस सीजन में ५ टीम खेल रही थीं। चैंपियन बनी टीम मुंबई इंडियंस के अलावा दिल्ली वैâपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंट्स की टीम ने लीग में हिस्सा लिया। लीग में खेले गए कुल २१ मैच में दर्शकों का अच्छा जमावड़ा देखने को मिला। लीग के दौरान खिलाड़ियों के खेल के साथ साथ ग्लैमर की भी चर्चा रही। लीग में कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपने लुक्स से लोगों को आकर्षित किया। खेल के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों का ग्लैमर भी सुर्खियों में रहा। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना का स्मृति सुपरस्टार हैं। वो इस सीजन में सबसे महंगी खिलाड़ी थीं। उन्हें करीब साढ़े तीन करोड़ रूपए मिले थे। हालांकि, इस कीमत के हिसाब से वो प्रदर्शन नहीं कर पार्इं। दूसरी खिलाड़ी जिनके प्रदर्शन के साथ-साथ लुक्स को लेकर चर्चा थी वो हैं तानिया भाटिया। २५ साल की तानिया दिल्ली वैâपिटल्स की टीम में थीं। उनकी टीम को फाइनल में हार का सामना करना प़ड़ा। तानिया ने बतौर विकेटकीपर अच्छा प्रदर्शन किया। २४ साल की हरलीन देओल की खूबसूरती भी चर्चा में रही। हरलीन गुजरात जाएंट्स टीम का हिस्सा थीं। हरलीन भी लीग में अच्छे फॉर्म में थीं। उन्होंने ८ मैच में २०२ रन बनाए। अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनानेवाले खिलाड़ियों में वो दूसरी पायदान पर थीं। उन्होंने १२५ से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम को ८ में से सिर्फ २ मैच में ही जीत मिली। सिर्फ २ जीत से मिले ४ अंक की वजह से प्वॉइंट टेबल में टीम आखिरी पायदान पर थी।