मुख्यपृष्ठनए समाचारखामोश हो गया उस्ताद का तबला... नहीं रहे जाकिर हुसैन

खामोश हो गया उस्ताद का तबला… नहीं रहे जाकिर हुसैन

सामना संवाददाता / मुंबई

महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का तबला कल खामोश हो गया। इस महान संगीतज्ञ का कल अमेरिका में निधन हो गया। कल सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आनेवाली खबरों के अनुसार, उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। कई दिनों से उस्ताद बीमार थे, लेकिन रविवार को उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद जाकिर हुसैन को सैन फ्रैंसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले हफ्ते भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हुसैन के करीबी दोस्त राकेश चौरसिया ने कहा है कि दिल से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें भर्ती करवाया गया था। इसके अलावा उन्हें बीपी की समस्या भी लंबे समय से थी।

अन्य समाचार